राजेन्द्र ठाकुर (राजू)
बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के सेमरसोत जंगल में पुल के नीचे गिट्टी लोड ट्रक गिर गई, जिसमें चालक फंस गया वहीं परिचालक ने कूदकर जान बचाई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक वाहन क्रमांक बीआर 03 जीए 4472 में चालक व परिचालक बरियों से गिट्टी लोड कर पटना जा रहे थे, तभी सेमरसोत जंगल में पुल के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में चालक ट्रक में ही फंसा रह गया, वहीं परिचालक ने वाहन से कूद गया, जिसमें उसे मामूली चोटें आई हैं।

चालक को निकालने चार घंटे रेस्क्यू

यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू, पस्ता थाना प्रभारी, संजीवनी 108 के ईएमटी राहुल यादव व चालक शिवप्रसाद पोर्ते एवं यातायात विभाग की टीम ने चार घंटे ठिठुरन भरी ठंड में चालक को सुरक्षित बाहर निकालने रेस्क्यू किया। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया। उपचार के बाद चालक की हालत खतरे से बाहर होना चिकित्सक बता रहे हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगातार ज्वाइंट टीम दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का विजिट करे। अंधा मोड़ होने के कारण दुर्घटना की स्थिति बनती है, इसके लिए सड़क चौड़ीकरण की बात की जाएगी। पुल के दोनों ओर आम लोगों के लिए सावधान का बोर्ड लगवाया जाएगा। रेडियम भी ज्यादा मात्रा में उस जगह लगाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा, बोर्ड में कंट्रोल रूम के नंबर सहित अन्य इमरजेंसी नंबर रहेंगे, जिसका जनसामान्य जरूरत पडऩे पर उपयोग कर सकते हैं।

Categorized in: