बलरामपुर राजेन्द ठाकुर- जिला मुख्यालय में एनएच 343 सड़क में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय मर्या. बैंक अब दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है‌ और प्रतिदिन बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित दे रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय मर्या. बैंक एनएच 343 रोड से लगा हुआ है।

बलरामपुर विकासखंड के किसानों का लेन-देन इस बैंक से लगा रहता है और सैकड़ों की संख्या में किसान लेन-देन करने के लिए इस बैंक में आते हैं। जिसके कारण बैंक के अंदर से लेकर बाहर लबा लब भीड़ लगी रहती है। भीड़ के साथ-साथ सायकल व मोटरसाइकिल कार का जमावड़ा होने के कारण एनएच 343 सड़क जाम बनी रहती है। जिसके कारण छोटे और बड़े वाहन को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्या अब बड़ी दुर्घटना की इंतजार है? गत दिनों एक अज्ञात कार ने साइकिल सवार किसान को ठोकर मार सड़क में घसीट ने लगी किसानों की भीड़ के द्वारा हल्ला करने पर वाहन चालक के द्वारा वाहन को रोका गया। जिसके कारण किसान को मामूली सी चोट लगी और बड़ी दुर्घटना होते होते बची।

Categorized in: