अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के ग्राम आरा निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर उसके खाते से 37 हजार रुपये आहरण का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर मणिपुर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
आरा निवासी व्यवसायी अकरम रजा (25) ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को वह अपने दोस्त शिवशंकर भगत को राजधानी बस में बिलासपुर भेजने आया था। इसी दिन दोपहर में 12.30 बजे बिलासपुर चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम से दोस्त को पैसा देने के लिए आठ हजार रुपये निकाला। रसीद नहीं मिलने पर पुन: एटीएम में प्रवेश किया तो दो व्यक्ति पहले से वहां मौजूद थे। इन्होंने कहा कि रसीद निकल रहा है। जब वह पुन: एटीएम कार्ड को डाला तो बैंक स्टेटमेंट निकल रहा था। इसी बीच एटीएम कार्ड को खींचकर वे दिए, इसके बाद वह वहां से चला गया था। बाद में अकरम के मोबाइल फोन में 20 हजार रुपये कटने का संदेश आया। संदेह होने पर जब वह अपने एटीएम कार्ड दूसरा था। अकरम कार्ड बदलने और गलत तरीके से आरोपितों के द्वारा रुपये निकालने को लेकर चिंता में था, इधर आरोपित उसके खाते से 20 हजार रुपये के अलावा पुनः पांच हजार, तीन हजार, दो बार में चार-चार हजार व एक हजार रुपये कुल 37 हजार रुपये आहरित कर लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध धारा 420 का मामला दर्ज किया है।

Categorized in: