अंबिकापुर. शहर में कोरोना मरीजों की सं या लगातार बढ़ रही है। इस बीच दो दिन से मरीजों की सं या पर थोड़ा ब्रेक लगा है। पिछले 2 दिन में मात्र 2 कोरोना पॉजिटिव की ही पुष्टि हुई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में नगर निगम अंबिकापुर के एक कांग्रेसी पार्षद कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार बुखार रहने की शिकायत पर उन्होंने खुद जांच के लिए सैंपल दिया था। अब से कुछ देर पहले आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव निकले। इससे शहर में हडक़ंप मच गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सरगुजा में पिछले 10 दिन में कोराना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच चुका है। इनमें से 90 से अधिक मरीज अंबिकापुर शहर के ही हैं। शहर में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला एक निगमकर्मी के पिता के मिलने के बाद शुरु हुई थी, बाद में निगमकर्मी समेत पूरा परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देखते ही देखते शहर के हर इलाके से कोरोना मरीजों की सं या बढऩे लगी। इसी बीच गुरुवार को शहर के एक कांग्रेसी पार्षद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित पार्षद पिछले कुछ दिन से बुखार से पीडि़त थे। लगातार बुखार रहने के बाद उन्होंने खुद अपना सैंपल कोरोना जांच के लिए दिया था। इसी बीच जांच में वे कोरोना संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं उनके परिवार समेत उनके कांटेक्ट में आए लोगों का सैंपल लेने की तैयारी चल रही है।

Categorized in: