*राज्यमंत्री गुलाब कमरो की सेवा-भावना से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रही मदद…*
*कमलेश शर्मा*बैकुण्ठपुर\ यूँ तो देश प्रदेश में कई ऐसे सांसद, विधायक व मंत्री हैं जो कि कोविड 19 कोरोना के लॉक डाउन के दौरान घरों में बैठकर वर्क टू फ्रॉम कर रहे हैं। किंतु कोरिया जिले में एक ऐसे भी जनप्रतिनिधि है जो कि कोरोना के संक्रमण काल व भीषण गर्मी में भी गांव-गांव, गली-गली, जंगल-जंगल घूम कर अंतिम पंक्ति के लोगों तक राहत पहुंचा रहे हैं।

ये हैं छत्तीसगढ़ की प्रथम विधानसभा तथा कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र विधायक गुलाब कमरो जोकि विधायक होने के साथ-साथ सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के उपाध्यक्ष भी है। जिन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना को देखते हुए जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की घोषणा की गई है, तभी से वे क्षेत्र व जिले की जनता की सेवा में डटे हुए हैं। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट हो या फिर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र का अंतिम व्यक्ति गुलाब कमरो सभी तक जरूरत के हिसाब से राशन व अन्य खाद्य सामग्री मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं।

जिले के दूरदराज क्षेत्रों में फंसे हुए जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के अलावा आर्थिक मदद भी उनके द्वारा दी जा रही है। जिससे कि लोग अनाज दवा वा जरूरत की अन्य चीजें खरीद सकें।  जो काम जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी नहीं कर पा रहा उस काम को गुलाब कमरों के द्वारा किया जा रहा है। गत दिनों उन्हें सूचना मिली थी कि केल्हारी अस्पताल में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी बिना मास्क के काम कर रहे हैं तो उनके द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंच कर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क व सेनीटाइजर का वितरण किया गया। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की थी।  यही नहीं जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट कार्यालय घड़ी चौक में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों पत्रकारों व अन्य लोगों को भी उनके द्वारा आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई गई।गुलाब  कमरों के द्वारा वनांचल क्षेत्रों के भ्रमण के साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे कि अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों से कोरिया जिले में कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर आए गुलाब कमरो ने शिक्षकीय सेवा से त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखा। विधायक निर्वाचित होने के पूर्व भी उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जाता रहा है।

जिससे उनके प्रति जनता का लगाव व जुड़ाव बना रहा। उनकी कार्यशैली और क्षमता को देखते हुए कांग्रेस ने भरतपुर सोनहत विधायक प्रत्याशी के रूप में उन्हें उतारा तथा वे भारी मतों से विजई हुए। विधायक बनने के पश्चात प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया है।और वे दी गई इस जिम्मेदारी को बाखूबी निभा रहे हैं। इस संबंध में गुलाब कमरो ने बताया कि उनके द्वारा जिले व प्रदेश से बाहर फंसे लोंगो को तक राहत पहुंचाने, अस्थायी राहत शिविर में मूलभूत सुविधाएं तथा पंचायतों में पर्याप्त राशन भंडारण व छूटे लोगों का राशन बनाये जाने का भी निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है।

Categorized in: