रायपुर- जिला कांग्रेस कमेटी  रायपुर ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर के तत्वाधान मे ईडी कार्यालय का घेराव प्रदर्शन हुआ। वरिष्ठ नेताओं की अगुआई में कांग्रेस के कार्यकर्ता पचपेड़ी नाका स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के सामने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई।



कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी मामलों मे विफल रही है। चाहे वह किसान की आय दुगुनी की बात हो, महगाई कम करने की बात।  युवाओ को रोजगार नही दे पाई और अडानी द्वारा एसबीआई-एलआईसी में किये गये घोटालो को छिपाने व लोगो का घ्यान भटकाने के लिए विपक्षी दलो पर ईडी, सीबीआई और आईटी का दुरूपयोग कर रही है। जिसका आज धरना प्रदर्शन कर घेराव कर विरोध किया।




प्रदर्शन कार्यक्रम मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहु, विधायक अरुण वोरा, कुलदीप जुनेजा, श्रीमती अनिता शर्मा, छाया वर्मा, राजेंद्र साहू, पंकज शर्मा, उधो राम वर्मा, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, गिरीश दुबे शहर अध्यक्ष रायपुर, एजाज ढेबर, महेश अग्रवाल, नारायण कुर्रे, राजेंद्र तिवारी, भारती देवांगन, विद्याभूषण सोनवानी, कमल भारती, योगेंद्र सोलंकी, बलदाऊ साहू, देवादास टंडन, दिनेश ठाकुर, धनराज मध्यानी, रहमत उल्ला खान, संतोष पाल, इसराइल खान,अरुण शुक्ला, हीराचंद रात्रे सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Categorized in: