रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित मां महामाया मंदिर में प्रतिदिन दो कुत्ता आरती के बाद पहुंचते हैं जो प्रसाद खाने के बाद चले जाते हैं। यहां पर आरती के बाद कुत्ता के आने का सिलसिला वर्षों से जारी है।

                मां महामाया मंदिर में प्रतिदिन सुबह आरती के बाद नियमित रूप से दो कुत्ता प्रसाद खाने आते हैं एवं व प्रसाद खाने के बाद कुछ देर रहने के बाद चले जाते हैं यहां पर कुत्तों के आने का सिलसिला विगत कई वर्षों से जारी है मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि यहां पर आरती के बाद कुत्ता प्रसाद खाने आते हैं जो प्रसाद खा कर चले जाता हैं। श्री पांडे ने बताया कि कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि आरती के बाद कुत्ता यहां प्रसाद खाने न आए। श्री पांडे ने यह भी बताया कि सभी देवी स्थलों में कुत्ता भैरो बाबा के रूप में इसी प्रकार विराजमान रहते हैं।

नहीं घुसते मंदिर के गर्भ गृह में- विगत कई वर्षों से यहां आरती के बाद कुत्ता आते हैं परंतु कभी भी गर्भ गृह यहां तक की चैनल के अंदर भी नहीं जाते  हैं बाहर ही प्रसाद खाने के इंतजार में रहते हैं पूजारी के द्वारा प्रसाद देने के बाद यहां से चले जाते हैं।

Categorized in: