रोमी सिद्दीक़ी – अम्बिकापुर- विद्युत कंपनी के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। विभाग के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने काली पट्टी लगाकर इसका विरोध करते नजर आए।
छत्तीसगढ़ राज्य बिजली अम्बिकापुर के नमना स्थिति विद्दुत विभाग में पदस्थ कर्मचारी ने बताया की इस एक्ट से कर्मचारियों एवं अधिकारियों सहित उपभोक्ताओं को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, विद्युत यूनिट की दर में बेतहाशा वृद्धि होगी,, निजीकरण के कारण सुविधाएं सीमित होने के साथ-साथ मुफ्त में मिलने वाली बिजली एवं सुविधाएं भी बंद हो जाएंगी,अमेंडमेंट बिल में जो प्रावधान है उसका जो मसौदा उसमेंं परिवर्तन करते हुवे लोक और जनहितकारी बनाया जाए , अगर मांगे पूरी नहींं होती राष्ट्रीय स्तर और जिला स्तर पर कमेटियां बनी हुई है कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Categorized in: