बस से पहुंचे थे दो युवक-
अंबिकापुर। आर्केस्ट्रा का काम छोड़कर जल्द अमीर बनने की चाहत ने युवक-युवतियों को गांजा तस्कर बना दिया। पुलिस इन्हें जेल भेजने की तैयारी में है।


जानकारी के अनुसार कलकत्ता निवासी युवक व युवतियां वर्तमान में बिहार के शिवान में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करते हैं। जल्द अमीर बनने की चाहत में इन्होंने गांजा की तस्करी करना शुरू कर दिया। गुरुवार को 28 किलो गांजा बस से लेकर दोनों युवतियां व दोनों युवक अम्बिकापुर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची और बस स्टैंड में ही चारों पकड़ में आ गए। पुलिस ने आरोपियों से गांजा जप्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Categorized in: