0 दी गई निःशुल्क ओषधियाँ

विवेक पांडे बलंगी। यहां आयुर्वेद विभाग के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन कर 126 मरीजो का उपचार किया गया। वहीं लोगो को मौसम की मार से होने वाली बीमारियों की जानकारी देकर इससे बचने के उपायों से अवगत कराया गया। शासन की मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दूरस्थ अंचलों में पहुंचाया जा रहा है ताकि आमजन को स्वास्थ्य के लिए संचालित योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। लोगो को स्वस्थ लाभ देने के लिए तत्पर जिला आयुष विभाग के द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत जिला आयुर्वेद अधिकारी डाँ. के. डी. मिश्रा के मार्गदर्षन में विगत दिनो बलंगी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। साप्ताहिक बाजार होने के कारण शिविर में उपचार के लिए बडी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार किया गया। आयुर्वेद अधिकारी डाँ.अनिल पांडेय ने बताया कि इन षिविरों में जनसामान्य में होने वाले सभी प्रकार के रोगों का ईलाज आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से किया गया एवं आवष्यकतानुरूप औषधि प्रदान किया गया। वहीं शिविर के माध्यम से कोविड संक्रमण से बचने हेतु उपायों को अपनाने का आग्रह किया गया और मौसमी बीमारियों से बचने की सलाह दी गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुष काढ़ा भी पिलाया गया। मौसम खराब होने के बाद भी शिविर मे भारी संख्या में मरीज पहुंचे थे।

Categorized in: