VE कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड की बिजनेस यूनिट आयशर ट्रक्स एंड बसेस (Eicher Trucks & Buses) ने नई हैवी ड्यूटी ट्रकों की आयशर नॉन-स्टॉप सीरीज लॉन्च की है। हैवी ड्यूटी वाले ट्रकों की नई सीरीज देश में तेजी से बदलती लंबी दूरी के ट्रांसपोर्टेशन के लिए डिजाइन किया गया है। चार नए हैवी-ड्यूटी ट्रकों वाली नॉन-स्टॉप सीरीज पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट इंजनों से लैस है। फ्लिट ओनर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर अपटाइम प्रदान करने के लिए एक कनेक्टेड सर्विस ईकोसिस्टम द्वारा सपोर्टेड है। इनके मॉडल आयशर प्रो 6019XPT (टिपर), आयशर प्रो 6048XP (हॉलेज ट्रक), आयशर प्रो 6055XP और आयशर प्रो 6055XP 4×2 (ट्रैक्टर-ट्रक) है।

आयशर नॉन-स्टॉप सीरीज का इंजन और फीचर्स

आयशर प्रो 6048XP: यह 48-टन GVW के साथ फ्यूल एफिशिएंट VEDX8 इंजन द्वारा ऑपरेटेड है जो 300 hp हाई पावर और 1200 Nm टॉर्क प्रदान करता है। हाई इंजन टॉर्क लंबी दूरी के ट्रांसपोर्टेशन में बेहतर परफॉर्मेंस और हाई प्रोडक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

Eicher Pro 6019XPT: इसमें VEDX5, 5.1 लीटर 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। ये 240 hp का अधिकतम पावर और 900 Nm का टॉर्क पैदा जनरेट कर में सक्षम है। यह इंजन बेहतर प्रदर्शन की गारंटी देता है।

कंपनी ने लॉन्चिंग पर ये कहा

वीईसीवी के MD और CEO विनोद अग्रवाल ने कहा, हमें HD ट्रकों की नॉन-स्टॉप रेंज पेश करने में बहुत गर्व है। ये इंडस्ट्री में स्टैंडर्ड बनाएगा। यह न केवल हमारे ग्राहकों की सफलता के लिए हमारे डेडिकेशन को रिप्रजेंट करेगा, बल्कि हमारे देश में लॉजिस्टिक्स की एफिशियंसी और लागत में सुधार की दिशा में भी कारगर साबित होगा। हमारे इंडस्ट्री के लीडिंग अपटाइम सेंटर और माय आयशर ऐप द्वारा सपोर्टेड, यह नई रेंज आयशर ग्राहकों के लिए अधिक प्रोडक्टिविटी और प्रोफिटेबिलटी प्रदान करेगी।

दूसरी तरफ, वीईसीवी के HD ट्रक बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गगनदीप सिंह गंधोक ने कहा, आयशर अपने ग्राहकों को एक मजबूत हैवी-ड्यूटी पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जो एक कनेक्टेड सर्विस इकोसिस्टम द्वारा सपोर्टेड है। इसकी वजह से प्रोडक्टिविटी और प्रॉफिटेबिलटी में बढ़ोतरी होती है। व्हीकल्स की नई सीरीज को असाधारण परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है और एआई (AI)और मशीन लर्निंग का लाभ उठाने वाले हमारे हॉलिस्टिक सर्विस सॉल्यूशन के साथ बिजनेस और प्रॉफिटेबिलटी में नॉन स्टॉप ग्रोथ देने के लिए तैयार हैं।

Categorized in: