बलरामपुर– शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जे.पी.एन. दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.के. सुर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंचननगर निवासी दिनेश सिंह पिता स्व. लक्ष्मण सिंह के घर से 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 420 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद करते हुए आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Categorized in: