लखनपुर दिनेश बारी- राज्य शासन के निर्देशानुसार 7 सितंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने फरमान के बाद अब क्षेत्र के कार्यकर्ता व सहायिका पेशोपश की स्थिति में फंसे हुए हैं लिहाजा छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने के मद्देनजर तथा आंगनबाड़ी हितग्राहियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के ज्ञाापन सौंपा है।

ज्ञापन में कोविड-19 के इस भयानक दौर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन को लेकर कुछ खास बिंदुओं पर सुझाव देने की बात रखी है साथ ही 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन के स्थान पर सूखा राशन वितरण किए जाने की मांग किया है ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किराए के भवन में संचालित होने वाली आंगनबाड़ी केंद्रों में जगह अभाव   कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सकता ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका क्या करें आवेदन में यह भी जिक्र किया है कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के दौरान बच्चे व गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित होते हैं तो कार्यकर्ता या सहायिका इसके जिम्मेदार नहीं होंगे राज्य शासन के आदेश के प्रति पालन में संगठन चाहती है कि टीएचआर के रूप में रेडी टोईटफूड का वितरण किया जा रहा है उसी तरह गर्म भोजन के बजाय सूखा राशन का वितरण कराया जाए। इस दौरान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: