बिश्रामपुर। युवती के अश्लील फोटो को वायरल कर धमकी देते हुए शादी का दबाव बनाए जाने से क्षुब्ध युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर निवासी 22 वर्षीय आरोपी रमाशंकर गुप्ता पिता मालिक प्रसाद गुप्ता द्वारा करीब दो साल पहले पंचायत क्षेत्र की ही एक युवती के अश्लील फोटो को वायरल कर दिया गया था। साथ ही युवती पर जबरन धमकी देते हुए शादी करने हेतु दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच फोटो वायरल होने उपरांत परिजन द्वारा जब युवती से पुछताछ की गई तब युवती ने घटना की जानकारी परिजन को दी। साथ ही आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 10 मई 2022 को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच विवेचना उपरांत पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रमाशंकर गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 306 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय पेश कर दिया है। कार्यवाही में टीआई अलरिक लकड़ा, उपनिरीक्षक एसआर भगत, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, इंद्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, आरक्षक अखिलेश पांडेय, अजय सिंह, रविशंकर पांडेय सक्रिय रहे।

Categorized in: