रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बडे स्तर पर सट्टा जुआँ का कारोबार फैलने के कारण अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, क्षेत्र में अवैध शराब गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित थानो को पूर्व में ज्ञापन दिया गया है …..
सत्यमेव जयते फ़ाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने उक्त आशय का बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशीले पदार्थ के कारोबार और सट्टा जुआ जैसे अवैध कारोबार से क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है ..उन्होने कहा की क्षेत्त्र को अवैध कारोबार से मुक्त कराने और आपराधिक प्रवृत्ति को फैलने से रोकने के लिए ठोस कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है …उन्होंने कहा कि यह एक दिन की कार्रवाई से अवैध कारोबार नही रुकने वाला इसके लिए लगातार अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है …श्री अग्रवाल ने कहा कि अवैध कारोबार करने वालों ने स्लम बस्तियों को टार्गेट कर वहाँ के बेरोज़गार भोले भाले ग़रीब नवयुवकों को अपराधों में संलग्न कर दिया है ,ऐसे तत्वों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए …क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डों में लगातार फैल रहे अवैध कारोबार के संबंध में जानकारी देकर क्षेत्र को अशांत होने से बचाने आवश्यक कार्रवाई कराने हेतु अनुरोध किया था…..

Categorized in: