दंतेवाड़ा । जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रही है। जिसके तहत तहसीलदार बारसूर के द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले एक टीप्पर (टाटा) वाहन चालक के खिलाफ  कार्यवाही की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर ग्राम छिंदनार प.ह.न. 03 रा.नि.म. बारसूर तहसील स्थित इंद्रावती नदी से रेत उत्खनन कर अवैध परिवहन में लगे वाहन छोटा टीप्पर वाहन नम्बर सीजी 18 एन. 2640 वाहन चालक गोलू यादव को गुमड़ा से जब्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही की गई।

Categorized in: