बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंग्रेजी शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर के सूचना के अनुसार बंसतपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक काले रंग की एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG15 DK 6964 को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी धनश्याम पिता राम किसुन, उम्र 34 वर्ष, निवासी बरती कला चौकी वाड्रफनगर के कब्जे से कुल 21 लीटर 920 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई
जब्त शराब की कीमत लगभग 17,600 का अंदाजा लगाया गया है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 है, उसे भी जब्त किया गया है। एवं
आरोपी के विरुद्ध थाना बंसतपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 122/2025 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Categorized in: