0 कोतवाली के सामने पान दुकान में चोरों का धावा

0 नगदी समेत 55 हजार का सामान पार

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। पुलिस के उन तमाम दावों की बीती रात उस समय पोल खुल गई जब कोतवाली के ठीक सामने स्थित एक पान दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 5 हजार नगदी समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। अपराधियो पर पुलिस का ख़ौफ़ और बेहतर पेट्रोलिंग चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दम भरने वाली पुलिस के नाक के नीचे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। व्यवसायियों का कहना है कि अगर कोतवाली के सामने की दुकान सुरक्षित नहीं है तो अन्य मुख्य मार्गो का हाल क्या होगा। अपने मुंह मिया मिठ्ठू बनने वाली पुलिस अगर काम पर भी ध्यान देती तो शायद चोरों के हौसले इस कदर बुलंद ना होते की वे कोतवाली के सामने चोरी की घटना की अंजाम देने की जुर्रत करते। कोतवाली के सामने नगर पालिका की दुकान में संचालित कन्हैया पान कार्नर के संचालक सूरज सोनी प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में लगा दोनों ताला गायब था। ताला गायब मिलने पर माजरा समझते देर नहीं लगी और दुकान संचालक ने आसपास के लोगो को बुलाकर दुकान का शटर उठाया तो अंदर अलमारी में रखा पान मसाला व सिगरेट सहित गल्ला में रखा 5 हजार रुपये गायब मिला। दुकान संचालक के मुताबिक नगदी व करीब 50 हजार रुपए का सामान गायब था। जिसकी सूचना दुकान संचालक सूरज सोनी के द्वारा सामने स्थित कोतवाली थाने में दी गई है। पुलिस के अनुसार सूचना पर पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।

Categorized in: