दुर्घटना में 3 लोगों की दु:खद मृत्यु
2 घायलों का मेडिकल कॉलेज और 3 का सीएचसी घरघोड़ा में हो रहा उपचार
24 लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल से मिली छुट्टी

आज दोपहर 12 बजे ग्राम अमलीडीह और सामारुमा के बीच बासुदेव बस और बाइक की टक्कर हो गई। एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाईक सवार तीन व्यक्तियों की दु:खद मृत्यु हो गई है। टक्कर के बाद बस भी पलट गई। प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल 112 के माध्यम से घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 29 आहतों को उपचार हेतु भर्ती किया गया। जिसमें से दो व्यक्तियों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया एवं 3 व्यक्तियों का उपचार घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। शेष 24 व्यक्तियोंं को सामान्य उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शासन द्वारा मृतक के परिजनों एवं घायलों को दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। शासन-प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Categorized in: