टाटा मोटर्स (Tata Motors) कल देश में एक बड़ा धमाका करने वाली है। जी हां, क्योंकि टाटा मोटर्स कल यानी कि 7 जून 2024 को अल्ट्रोज का रेसर वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है। टाटा इसकी कीमतों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ब्रांड की प्रीमियम हैच का स्पोर्टियर वैरिएंट तीन वैरिएंट में 3 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ये कार 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इंजन पावरट्रेन
नई अल्ट्रोज रेसर के केंद्र में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जबकि इस मोटर को पहले iTurbo आड़ में अल्ट्रोज रेंज में पेश किया गया था। रेसर डेरिवेटिव को हाई ट्यून की स्थिति मिलती है, जो 118bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मोटर 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के माध्यम से आगे के व्हील्स को पावर भेजती है।

एक्सटीरियर कैसा होगा?
2024 टाटा अल्ट्रोज रेसर के एक्सटीरियर पार्ट की बात करें तो इसके मुख्य बाहरी आकर्षण में डुअल-टोन पेंट, फ्रंट फेंडर पर ‘रेसर’ बैजिंग, डायमंड-कट अलॉय व्हील, ब्लैक बोनट, बोनट और रूफ की लंबाई तक फैली दो सफेद लाइन और एक एंटीग्रेटेड स्पॉइलर शामिल हैं।

कलर ऑप्शन और वैरिएंट
कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन एटॉमिक ऑरेंज, एवेन्यू व्हाइट और प्योर ग्रे में चुन सकते हैं। इसके अलावा ऑफर पर तीन वैरिएंट R1, R2, और R3 होंगे।

इंटीरियर कैसा होगा?
इंटीरियर की बात करें तो अल्ट्रोज़ रेसर में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑरेंज एक्सेंट और एम्बिएंट लाइटिंग, ऑरेंज और व्हाइट स्ट्राइप्स के साथ ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री, हेडरेस्ट पर ‘रेसर’ लेटर, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग जैसे कई गजब फीचर्स होंगे।

Categorized in: