अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लुण्ड्रा विधानसभा के करजी में हो रही सभा का विरोध किया और कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 3 साल पहले सरकार में आने से पहले छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर वह हर साल एक लाख नौकरी शिक्षित बेरोजगारों को देंगे। इसके अलावा जो बेरोजगार है उनको हर महीने 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देग, लेकिन आज तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा युवाओं के हित में कोई भी काम नहीं हुआ ना नौकरी दी गई और ना बेरोजगारी भत्ता। उन सब बातों को लेकर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भूपेश बघेल से सवाल किया कि आपने हाथ में गंगाजल लेकर जो कसमें खाई थी उन कसमों का क्या हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के महामंत्री संजीव वर्मा अंशुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, जिला मंत्री वीर सोनी, अनीश सिंह, श्रीधर केसरी, अमोघ कश्यप, अनुराग शुक्ला, मंडल के अध्यक्ष शोलु सिंह, सुनील यादव, दिगंबर यादव, गोलू यादव, रवि सोनी, दीपक यादव, सक्षम गुप्ता, दिग्विजय सिंह, मुनेश्वर यादव, ईश्वर चौधरी, मोंटी यादव, शानू तिवारी, विकास सिंह, रॉनी मिश्रा, राहुल मंडल, रोहन सिंह उपस्थित रहे।

Categorized in: