रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि पूर्व में ऐसा महसूस होता था कि सकारात्मक सुझाव मिल रहे हैं। साथ मिलकर कार्य हो रहे हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि दुष्प्रचार में संलग्न हो गए हैं। सिंहदेव ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के प्रश्न के जवाब में कही है ।ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सोची-समझी किसी रणनीति के तहत गलत तथ्यों को प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसा कर वे छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को कमतर बताने का प्रयास कर रहे हैं।

सिंहदेव ने बताया कि 22 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने 595 रुपए में रेमडेसिविर खरीदी तो इसकी जगह पर 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ सरकार ने 1400 में रेमडेसिविर इसलिए खरीदी है क्योंकि बाजार में सामान का दाम परिस्थिति के अनुसार बदलते रहता है। दवाओं पर भी यह प्रभाव पड़ता है। यही हालात रेमडेसिविर दवा के साथ भी उत्पन्न हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने सिपला कंपनी के साथ अनुबंध किया हुआ था,जिसे पूरा करने में कम्पनी पीछे हट गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ में रेमडेसिविर की अत्यंत आवश्यकता थी। इस जरूरत और जनभावना को देखकर हमारी सरकार ने इमरजेंसी टेंडर बुलवाया था।

Categorized in: