रायपुर । आरंग पुलिस ने एक अपह्त नाबालिक को युवक के चंगुल से सुरक्षित बचाया है। नाबालिग दो साल से लापता थी। इसकी जानकारी एसपी को होने पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। 

पुलिस के मुताबिक, किशन निषाद पिता संतोष निषाद (21 वर्ष) एक नाबालिक को दो वर्ष पूर्व बहला फुसलाकर नागपुर के इशपुर ले गया। यहां आरोपी ईंट भट्ठे में नाबालिग को जबरन रूकने के लिए मजबूर किया। उसे अपनी पत्नी बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार शोषण किया। 

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नाबालिग की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान साइबर सेल से डिटेल प्राप्त कर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने टीम गठित कर निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना ने तत्परता से टीम भेजकर नाबालिक को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। 

इस कार्रवाई में पुलिस कमला पुसम ठाकुर, एएसआई राजेत्री, आरक्षक मुकेश टंडन, महिला आरक्षक किरण सोनकर शामिल रहे।   

Categorized in: