छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस की महिला पेट्रोलिंग पार्टी ‘गूंज टीमÓ द्वारा लुण्ड्रा स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को महिला संबंधित अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा इन्हें साइबर अपराध एवं यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु जारी अभियान ‘गूंजÓ के तहत महिलाओं को विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत कराने पुलिस की गूंज टीम ने महिला जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर इसका उपयोग करने की समझाइश दी गई। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा संबंधी प्रावधान से अवगत कराया गया। छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई एवं वित्तीय लेनदेन करने पर सजग रहने, किसी भी प्रकार के झांसे, बहकावे में नहीं आने कहा गया। साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के साथ-साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका, छात्राएं, महिला आरक्षक डाली दास व संगीता बड़ा शामिल रहे।

Categorized in: