बलरामपुर – अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) अजय किशोर लकड़ा का मानवीय व्यवहार देखने को मिला। बलरामपुर एसडीएम अजय किशोर लकड़ा आज बलरामपुर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी जायजा लेने निकले थे। जहां ग्रामीण क्षेत्र में सड़क के किनारे एक बच्चा तरबूज लेकर बिक्री करने बैठा हुआ था।बच्चे को तरबूज बेचता देख एसडीएम में अपनी गाड़ी रूकवाई और उस बच्चे के पास जाकर उससे कुछ देर बातचीत की बातचीत की जिसके पश्चात बच्चे से तरबूज भी खरीदा। बलरामपुुुर एसडीएम ने बताया कि कई ऐसे परिवार है जो भरण पोषण के लिए सड़कों के किनारे बैठ कर कुछ ना कुछ बेजते हुए पाए जाते हैं। ऐसे परिवारों के सदस्यों के द्वारा अगर सड़कों के किनारे किसी भी प्रकार का फल,सब्जी बेचते हुए मिलते हैं तो उनसे हमें कुछ ना कुछ जरूर खरीदना चाहिए ताकि उन परिवार का इनकम हो और उनका भरण पोषण हो सके। बलरामपुर एसडीएम के साथ बलरामपुर नायब तहसीलदार तोस कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Categorized in: