अंबिकापुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है बीजेपी ने इस कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष तीन महामंत्री 8 प्रदेश मंत्री छह प्रदेश प्रवक्ता बनाएं है इस कार्यकारिणी में प्रदेश के युवाओं के साथ पूर्व मंत्रियों को भी जगह दी गई सरगुजा जिले से अनुराग सिंह देव को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है ।

अनुराग सिंह देव पूर्व में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें लगातार तीसरी बार मौका मिला है अनुराग पिछले 20 वर्षों से भाजपा में सक्रिय है उन्होंने अपनी राजनितिक जीवन की शुरुवात abvp से की थी उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उसे उन्हें लगातार तीसरी बार प्रदेश संगठन में जगह दी है ।

प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद अनुराग सिंह देव ने कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण दायित्व दिया है विपक्ष में रहकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करुगा ,और पूरी निष्ठा के साथ इस दायित्व को निभा निभाउगा ।

प्रदेश प्रवक्ता सिंह देव ने कहा कि सरकार की असफलताओं को भी उजागर कर के जनसमस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा जिससे पार्टी के साथ साथ आम जनता को लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के बीच भी जाऊंगा तथा उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन्हें दूर करने का प्रयास करूंगा तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करें करूंगा ।

Categorized in: