सूरजपुर। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना बसदेई इलाके के बंजा गांव की बतयी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहूुंचा गया।

जानकारी के मुताबिक सभी घायल को सूरजपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बारात सूरजपुर गई हुई थी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बसदेई पुलिस चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया।

Categorized in: