लखनपुर दिनेश बारी- अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के नीचे पलट गया।

लखनपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर -बिलासपुर के लखनपुर के केवरा तहसील कार्यालय के समीप दिन शुक्रवार को दोपहर में रायपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक 04 यस यू 64 91 रायपुर से पेपर लोड कर बिहार पटना की ओर जा रही थी तभी दोपहर को तेज गति होने से तथा जगह-जगह सड़क अधूरे होने के कारण सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों के द्वारा चालक एवं परिचालक को किसी तरह बाहर निकाला गया मामूली चोट दोनों को आई दोनों को सुरक्षित प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया।

Categorized in: