अनिल उपाध्याय जी

सीतापुर:-जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आगामी आदेश तक प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर अनमोल विवेक टोप्पो को सीतापुर अनुविभाग का नया अनुविभागीय दंडाधिकारी नियुक्त किया है।अपनी नियुक्ति पश्चात अनमोल विवेक टोप्पो गुरुवार को कार्यालय पहुँचे और अनुविभागीय दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण किया।इससे पहले वो अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत रह चुके है एवं नियुक्ति से पूर्व कलेक्टर कार्यालय में संलग्न थे।चर्चा के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी ने बताया कि शासन की सभी योजनाओं का सफल क्रियान्यवन हो और इसका लाभ लोगो को मिले ये उनकी प्राथमिकता में है।इसके अलावा गोठान के माध्यम से गोधन न्याय योजना का लाभ गरीब,किसान को मिले इसके लिए सभी को साथ लेकर काम करना है।

Categorized in: