मनेंद्रगढ़ ! जेल विजिटर एवं अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी को संयुक्त सचिव से प्रमोशन देकर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है! अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी कांग्रेस पार्टी के रीति व नीतियों के तहत चल कर सदा पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करते हैं! कांग्रेस पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए पूर्व में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया था और उसी लगन व सक्रियता को देखते हुए प्रमोशन देकर उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव से प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है! अधिवक्ता श्री तिवारी को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामना देकर प्रसन्नता जाहिर की है !

Categorized in: