दपूमरे के रायपुर डिवीजन में तकनीकी कार्यों के कारण बनी अवरोध की स्थिति

अंबिकापुर। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिवीजन में तकनीकी कार्य के चलते दो दिनों तक कुछ ट्रेनों को कंट्रोल किया जाएगा, कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी। अंबिकापुर से राजधानी को जोड़ते हुए दुर्ग तक जाने वाली अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को आठ फरवरी को अंबिकापुर से उसलापुर तक ही चलाया जाएगा। ऐसे में दुर्ग, भिलाई, रायपुर समेत रायपुर डिवीजन से अंबिकापुर रूट से कहीं आना-जाना करने वालों को 8 और 9 फरवरी को दो दिनों तक अंबिकापुर-दुर्ग पैसेंजर ट्रेन के बंद रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि रायपुर डिवीजन में काम चलने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। अंबिकापुर-दुर्ग पैसेंजर ट्रेन अंबिकापुर से बिलासपुर के दूसरे टर्मिनल स्टेशन उसलापुर में ही थम जाएगी। ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने वालों को आगे की यात्रा के लिए पहले से प्लान तैयार करना होगा, ताकि यहां आने के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत महसूस न हो।
जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिवीजन में तकनीकी कार्य किया जाना है। इसके चलते दो दिनों तक कुछ ट्रेनों को कंट्रोल व कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है, जिस कारण अंबिकापुर से राजधानी को जोड़ते दुर्ग तक चलने वाली अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस आठ फरवरी को अंबिकापुर से उसलापुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन नौ फरवरी की रात उसलापुर से ही अंबिकापुर आएगी। तकनीकी कार्यों के चलते दूसरी कई ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ेगा। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे रायपुर-दुर्ग के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों को भी रिशेड्यूल किया जा रहा है। कुछ ट्रेनों का समय से आगे-पीछे संचालन होने की भी संभावना है।

Categorized in: