राजेन्द्र ठाकुर (राजू)/ बलरामपुर बलरामपुर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री बृहस्पत सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का उपस्थित रहे।
अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद पंचायत बलरामपुर के परिसर में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वद्धजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही वृद्धजनों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे मटकी फोड, जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने उपस्थित वृद्धजनों को साल, श्रीफल एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया और छड़ी प्रदान की।

Categorized in: