नवगठित जिला एमसीबी का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बने उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ । नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लिए छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा ने उदय प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है । उदय प्रताप सिंह को नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरिया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष के रूप में उदय प्रताप सिंह 16 -17 वर्षों से सफल नेतृत्व करते चले आ रहे हैं । वे सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ शिक्षकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं । अब कोरिया जिले का विभाजन होकर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नाम से एक नया जिला बनाया गया है । उदय प्रताप सिंह जनकपुर भरतपुर से आते हैं इस कारण उन्हें सफल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए जिला अध्यक्ष के पद पर यथावत रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है । उदय प्रताप सिंह सहज सरल स्वभाव होने के साथ-साथ एक संघर्षशील व्यक्ति हैं जो शिक्षकों के हितों के साथ साथ समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं । उनके जुझारूपन व संघर्ष को देखते हुए नए जिले की कमान उन्हें सौंपी गई है । उदय प्रताप सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर शिक्षकों सहित उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है । वहीं मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 16 -17 वर्ष तक कोरिया का नेतृत्व करने के बाद नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का जिला अध्यक्ष बनाकर प्रांत अध्यक्ष व संभाग प्रभारी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे उनकी कोशिश होगी कि सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती व शिक्षक संवर्ग के हितार्थ कार्य संपादित कर सकें ।
Next Story