राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर हर साल की तरह इस बार भी बलरामपुर छठ पूजा समिति ने सिंन्दुर नदी के छठ घाट को सजाने और संवारने के कार्य में पूरी ताकत झोंक दी है। समिति के सदस्यों ने पूजा स्थल को आकर्षक बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए घाट पर रौनक लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजा से 15 दिन पहले ही घाट के किनारे मरम्मत का काम जेसीबी मशीनों की मदद से प्रारंभ कर दिया गया है।
समिति के सदस्यों की अथक मेहनत से इस बार भी बलरामपुर छठ घाट एक खूबसूरत दृश्य बनकर तैयार हो जाएगा। हर साल की भांति इस बार भी छठ घाट पर भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

छठ घाट निर्माण की मांग,

छठ घाट के निर्माण को लेकर कई वर्षों से मांग उठती रही है। भूमि पूजन और बजट की घोषणा के बावजूद, घाट का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। समिति के सदस्यों के प्रयास से ही हर साल अस्थाई घाट तैयार किया जाता है और इस बार भी समिति अस्थाई घाट तैयार करने में जुट चुके हैं इन्ही के मेहनत का असर रंग लाता है तथा छठ पूजा में रौनक देखी जाती है, परंतु स्थायी घाट के अभाव में भक्तों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि छठ घाट का निर्माण हो जाता, तो व्रत करने वाले भक्तों को सुविधा मिलती। लेकिन घोषणाओं को पूरा करने में अब तक विफलता ही देखने को मिली है, जिससे समिति के सदस्यों को हर साल कठिन परिश्रम करना पड़ता है। इस बार भी छठ पूजा के अवसर पर समिति की मेहनत से एक बार फिर से छठ घाट को खूबसूरती से सजाया जाएगा।
समिति के सदस्यों की मेहनत और भक्तों की आस्था के साथ, इस बार भी बलरामपुर सिंदूरी नदी का छठ घाट भक्तों के लिए एक मनमोहक स्थल बनकर तैयार हो जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: