रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। तृतीय और चतुर्थ वर्ग के लिए विज्ञापित पदों के भर्ती में छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों को अधिकाधिक लाभ मिले। इसके लिए इन विज्ञापित पदों की भर्ती में स्थानीय निवासियों को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को विनोद तिवारी ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर उचित निर्देश जारी करने का निवेदन किया है।
श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में आग्रह किया है कि स्थानीय निवासियों को राज्य की सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने से राज्य के बेरोजगारों को लाभ मिलेगा। श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि आपके द्वारा इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक निर्देश देने से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की पहल का यह एक बड़ा कदम होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: