मुंगेली- जिले में दूसरे राज्य से दिनांक 16.05.2020 को भारी संख्या में मजदूर आये हुए थे, जिन्हें क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया था जिसमें एक प्रवासी मज़दूर का आज कोरोना टेस्ट में पॉज़िटिव होना पाया गया हैं, मुंगेली कलेक्टर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की हैं साथ ही यह जानकारी दी गई हैं कि वर्तमान में वह व्यक्ति मुंगेली जिले के क्वॉरंटीन सेंटर में हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन द्वारा जुटाई जा रही हैं। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मिला मरीज मुंगेली के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का हैं, तथा कुछ दिनों पहले ही वह मुंगेली जिला पहुँचा था। अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: