अंबिकापुर। मानव अधिकार के क्षेत्र में हस्तक्षेपरत नंगे पांव सत्याग्रह ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव को ज्ञापन देकर पूर्व नक्सलियों का पुलिस उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है। तत्संबंध में नंगे पांव के संयोजक राजेश सिंह सिसोदिया ने बताया है कि 24 जनवरी को सुबह चार बजे ढोढ़ाकेसरा निवासी पूर्व नक्सली प्रवीण खेस को उनके घर से बलरामपुर पुलिस द्वारा बिना किसी वारंट के उठा लिया गया है। 24 व 25 जनवरी को प्रवीण की पत्नी सुनैना देवी द्वारा बलरामपुर थाने जाकर संपर्क किए जाने पर पुलिस ने उनके पति के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। प्रवीण को उनके घर से उठाते समय बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारी ने प्रवीण की पत्नी सुनैना को अपना मोबाइल नंबर 96691 84683 दिया था, लेकिन उन्होंने सुनैना देवी के नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। ढोढ़ाकेसरा लखनपुर थाने के सुदूर अंचल में है जो बलरामपुर जिले से लंबी दूरी पर है। प्रवीण खेस वर्ष 2010 में जेल दाखिल हुआ और वर्ष 2018 में छूटा, उसे मार्च 2021 में बलरामपुर पुलिस द्वारा पुनः जेल दाखिल कराया गया, फिर वह सितंबर 2021 में जेल से छूटा। खेस 2018 के बाद आम नागरिक का जीवन जी रहा है और अपने गांव में कृषि कार्य में लगा है लेकिन बलरामपुर पुलिस किसी भी घटना में उन्हें उनके घर से उठाकर जेल दाखिल करने का सिलसिला जारी रखे हुए है।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: