रायपुर – 02 नवम्बर, 2020
यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 08241/ 08242 दुर्ग -अंबिकापुर- दुर्ग स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया हैं।
अंबिकापुर दुर्ग स्पेशल ट्रेन का परिचालन दुर्ग से 30 दिसम्बर, 2020 तक एवं अम्बिकापुर से 31 दिसम्बर, 2020 तक जारी रहेगा।
जिसकी विस्तृत समय सारणी निम्नानुसार है-
गाड़ी संख्या 08242 दुर्ग – अंबिकापुर स्पेशल प्रतिदिन दुर्ग से 20:45 बजे रवाना होकर 21:30 बजे रायपुर, 23.58 बजे उसलापुर, 01.25 बजे पेंड्रारोड़, 02.40 बजे अनूपपुर, 03.45 बजे बिजुरी, 06.00 बजे विश्रामपुर होते हुए अंबिकापुर 07:00 बजे पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 08242 अंबिकापुर -दुर्ग स्पेशल अंबिकापुर से 22:30 बजे रवाना होकर 22.48 बजे विश्रामपुर, 00.55 बजे बिजुरी, 02.00 बजे अनूपपुर, 03.00 बजे पेंड्रारोड़, 06:35 बजे उसलापुर, रायपुर 08:40 बजे तथा दुर्ग 09:55 बजे पहुंचेगी ।
गाड़ी की समय सारणी पूर्ववत ही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: