राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर छत्तीसगढ़: बलरामपुर टीचर एसोसिएशन संघ ने छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम से अंबिकापुर सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एसोसिएशन ने प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के काउंसलिंग पश्चात पदस्थापना की जानकारी दी और मंत्री नेताम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
संघ के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने मंत्री को माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। इस दौरान एसोसिएशन संघ ने प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई, साथ ही एलबी शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना पर भी चर्चा की। मंत्री नेताम ने शिक्षक हितों की इन मांगों पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि मंत्री राम विचार नेताम ने हमेशा शिक्षक हितों के लिए कार्य किया है और भविष्य में भी उनका सहयोग बना रहेगा। इस मुलाकात में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल विनय गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्याम गुप्ता बलरामपुर राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव ब्लॉक सचिव अजीत यादव, रविन्द्र गुप्ता, विनोद कुर्रे ,गौतम सिंह देव, पवन पाटले सत्येंद्र सोनी, अंजू गुप्ता, मधु पांडे, दिव्या कल्पना मिंज, मालती लकड़ा, सुजाता विश्वकर्मा, अश्विनी यादव ,दीपिका पैकरा, प्रीति सिन्हा, ललित भगत, मधु मल्लिका लकड़ा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: