राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर औषधि विक्रेता संघ का निर्वाचन नगर के होटल ग्रांड ओम में चुनाव अधिकारी रामा शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ औषधि विक्रेता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में रामानुजगंज के अजय गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञान प्रकाश गुप्ता से 27 वोटों से विजय हासिल कि। वही सचिव पद के लिए द्वारिका नाथ पांडे, कोषाध्यक्ष के लिए नवीन गुप्ताा ने जित हाशिल की

नगर में संपन्न हुए बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में पूरे जिले से दवा विक्रेता उपस्थित थे। वही नवनिर्वाचित अजय गुप्ता लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अपने निर्वाचन के बाद अजय गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से मैं आप लोगों के हित के लिए हमेशा मुखर रहा वही दोबारा भी आपने मुझे जो जवाबदारी सौंपी है उसके लिए उसी प्रकार मुखर रहूंगा मेरा प्रयास रहेगा कि जिले के सभी दवा विक्रेता संगठित एवं एकजुट रहें। श्री गुप्ता के निर्वाचन के बाद जिले के दवा विक्रेताओं के द्वारा स्वागत किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीसीडीए के पर्वेक्षक राधेश्याम अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सरगुजा कोरिया सूरजपुर के औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, प्रकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र विश्वकर्मा ,सुरेंद्र प्रताप सिंह ,सुरेश चंद्र बड़ेरिया, अजय पाठक, नवीन अग्रवाल ,आशीष शर्मा विकास अग्रवाल ,सहित जिले के सभी दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: