अंबिकापुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले में पदस्थ 02 सहायक उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। पुलिस अधीक्षक ने इन्हें पदोन्नति पश्चात अग्रिम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित स्टार सेरेमनी के दौरान जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इन्हें विभाग द्वारा प्रदान किए गए नए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने कहा, साथ ही विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पदोन्नत उप निरीक्षक अग्रिम आदेश तक सरगुजा जिले में ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय अमोलक सिंह ढिल्लो व अमित पटेल, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, पदोन्नत उप निरीक्षकों के स्वजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Categorized in: