चबूतरा और तालाब में घाट निर्माण के लिए पृथक से 5-5 लाख की अनुशंसा

अंबिकापुर। शहर के रिंग रोड में लगे स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के लगातार प्रयास के बाद संसद सदस्य राज्यसभा दिग्विजय सिंह ने अंबिकापुर नगर पालिक पालिक निगम को 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी है, यह राशि अब मिल गई है। इस राशि से जल्द ही अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड में स्ट्रीट लाई लगाने की दिशा में कार्य हो सकेगा। रिंग रोड को अंधेरे से निजात दिलाने की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी, किन्तु नगर निगम के पास बजट की कमी के कारण लगभग साल पूरा होने को है, स्ट्रीट लाइट नहीं बदली जा सकी है। अधिकतर क्षेत्रों में अंधेरा रहता है। इसके अलावा दो अन्य कार्यों के लिए भी 5-5 लाख रुपये पृथक-पृथक स्वीकृत किया गया है।

निगम में नेता विपक्ष शफी अहमद ने कहा है कि, विगत दिनों कई दुर्घटना तथा आपराधिक वारदात अंधेरे के कारण रिंग रोड क्षेत्र में घटित हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट की जरूरत पूरे रिंग रोड में महसूस की जा रही थी। स्ट्रीट लाइट लग जाने से निगम वासियों को सहूलियत होगी। निगम प्रशासन से उन्होंने अनुरोध किया है कि, तत्काल इस राशि से रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई की जाये। इसके अलावा तहसील अंबिकापुर के ग्राम पंचायत रनपुरकला अंतर्गत तरैयापारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास चबूतरा निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और ग्राम पंचायत मेंड्राकला में मेंड्राकला में भोजसागर तालाब पर घाट निर्माण कार्य के लिए 5 रुपये राज्य सभा सांसद निधि से देने की अनुशंसा पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, टीएस सिंहदेव के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कलेक्टर सरगुजा को प्रेषित पत्र में की गई है। नेता विपक्ष ने राज्यसभा मद से सड़क बत्ती के लिए 10 लाख रुपये व अन्य दो कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति देने के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एवं लगातार इस कार्य की स्वीकृति हेतु प्रयास करने के लिये पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव का आभार ज्ञापित किया है।

Categorized in: