बलरामपुर। नवपदस्थ बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को नक्सलियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने व नक्सल उन्मूलन की दिशा में और अधिक सक्रियता से कार्य करने के हाल में ही निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में पुलिस को चांदो क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए पांच नग भरमार बंदूक, गन पावडर एवं अन्य विस्फोटक सामग्री को बरामद करने में सफलता मिली है। बता दें कि थाना सामरीपाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुन्दाग एवं भुताही मोड़ में कैंप खुलने व नक्सल क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम अंतर्गत पहुंचविहीन नक्सल क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता कार्यकमों से प्रभावित होकर कुछ दिन पूर्व भारी संख्या में पूर्व नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस नक्सल क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम एवं सर्चिंग अभियान चलाने के साथ नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई में लगी है, जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थाना प्रभारी चान्दो उनि संपत राम पोटाई 23 जून को स्टाफ व साथ ग्राम शाहपुर, कंदरी, सुखरी, जवाखांड़, जलबोथा, मगाजी एवं जलबोथा की ओर रवाना हुए थे।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैरडीहकला बोदाखांड़ का राजेश उर्फ बुंती अपने घर में 4-5 भरमार बंदूक छिपा कर रखा है। पुलिस टीम पुलिस अधीक्षक को इससे अवगत कराने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम एवं उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स.) डीके सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर राजेश उर्फ बुंती के घर की घेराबंदी की और उसके घर से 05 नग भरमार बंदूक, गन पावडर एवं शीशे का टुकड़ा जब्त किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जुगेल, बिरजू, नकल तथा गंगाराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। हथियार के साथ पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के संबंध में जिले व सरहदी राज्यों में दर्ज नक्सली प्रकरणों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।ड कार्यवाही में संपत राम पोटाई थाना प्रभारी चान्दो के साथ प्रधान आरक्षक दिलीप भगत, जयपाल किस्पोट्टा, आरक्षक अजय तिर्की, संदीप कुजूर, सुकेन्द्र खेस, सलीम एक्का, दीपक सिंह, सहा. आरक्षक अशोक नाग शामिल रहे। चांदो पुलिस द्वारा गिरफ्तार आम्र्स एक्ट के आरोपी, सभी निवासी बैरडीहकला 0 राजेश उर्फ बुंती नगेसिया, पिता रमेश नगेसिया 25 वर्ष। 0 जुगेल अगरिया पिता बंधना अगरिया 27 वर्ष। 0 बिरजू अगरिया पिता तौलन अगरिया 55 वर्ष। 0 नकल नगेशिया पिता महावीर नगेसिया 27 वर्ष 0 गंगाराम पिता रामबरत 25 वर्ष।

 

Categorized in: