अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत लरंग साय वार्ड क्रमांक 23 घुटरापारा आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर खुली भर्ती के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 30 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अंबिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताएं परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अंबिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Categorized in: