रायपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल है। बस में करीब 50 तीर्थ यात्री सवार थे, जो अयोध्या से वाराणसी दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर और यात्रियों से भरी बस CG 07 CT 4681 के बीच टक्कर ओवरटेक करने की चक्कर में हुई। बस छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही थी। करीब 50 तीर्थ यात्रियों अयोध्या से वाराणसी के लिए जा रहे थे। तभी BR 28 JD 1475 नंबर की एक टेलर ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। ट्रेलर चालक द्वारा नियंत्रण खोने पर यह बस साइड से आकर लड़ गई है। हादसे के बाद मौके पर हंगामा मच गया।

ओवरटेक के चक्कर में भीषण हादसा

घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए तुरंत दौड़े, लेकिन चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ अन्य घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कई तीर्थ यात्रियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसा सोमवार को अहले सुबह करीब 3 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहिपुर क्रासिंग के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि चीख पुकार मच गई।

Categorized in: