बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2021 से फरार चल रहे आरोपी संजय सिंह उर्फ सुजीत सिंह को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रायपुर के ओआईसी क्लब में काम कर रहा था पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तारी की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
होली 2021 के दौरान थाना बलरामपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर अंबिका गुप्ता द्वारा अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर महंगी शराब की बोतलों में सस्ते रेंज की शराब मिलाने और महंगी शराब में पानी मिलाकर बिक्री की जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अंबिका गुप्ता के किराए के मकान पर छापा मारा था, जहां से मिलावटी शराब, फर्जी होलोग्राम, अलग-अलग ब्रांड की खाली बोतलें और अन्य सामग्रियां जब्त की गई थीं। इस मामले में थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 64/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 409, 420, 120B भादवि और 63 कापी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

इस मामले में पहले ही अंबिका गुप्ता, अनिल कुमार यादव और देव कुमार कनौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। फरार चल रहे विष्णु कनौजिया को भी छह महीने पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि संजय सिंह उर्फ सुजीत सिंह लंबे समय से फरार था। जो आज जांबाज पुलिस ऑफीसरों के मेहनत ने रंग लाया और आरोपी सलाखों पर पहुंच गया

तकनीकी जांच से मिला सुराग

बलरामपुर पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। तकनीकी सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी रायपुर स्थित ओआईसी क्लब में काम कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उसे रायपुर से गिरफ्तार किया और थाना बलरामपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
वहीं इस कारवाई में थाना प्रभारी बलरामपुर भूपेंद्र साहू, संजय राम,शैलेंद्र तिवारी, फ्रांसिस लकड़ा और साइबर सेल बलरामपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: