राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिले में नगरी निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। जिले की दो नगर पालिका परिषदों और तीन नगर पंचायतों में से चार जगहों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कुसमी नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपनी साख बचाने में सफलता पाई।

भाजपा के प्रत्याशियों ने दर्ज की बड़ी जीत
रामानुजगंज नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने 2865 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, वहीं बलरामपुर नगर पालिका परिषद से लोधिराम एक्का ने 767 वोटों से जीत हासिल की। इसके अलावा, वाड्राफनगर नगर पंचायत में मानसिंह ने 67 मतों से, और राजपुर नगर पंचायत में भाजपा के धर्म सिंह ने 1,279 वोटों से जीत दर्ज की।
कुसमी नगर पंचायत में कांग्रेस को मिली राहत
भाजपा की जबरदस्त लहर के बीच कुसमी नगर पंचायत में कांग्रेस के राजेंद्र भगत ने 95 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कांग्रेस की इकलौती सफलता हासिल की।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी बधाई, हार पर करेंगे समीक्षा

भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने पहले ही भाजपा के पक्ष में रुझान दिखा दिया था। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की सरकार के साथ समन्वय बनाकर बलरामपुर जिले का विकास और तेजी से होगा।
वहीं, कुसमी नगर पंचायत में हार के बाद अध्यक्ष ने समीक्षा की बात कहां

रिटर्निंग ऑफिसर ने विजयी अध्यक्षों और पार्षदों को प्रमाण पत्र सौंपा जिससे अब सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

Categorized in: