अंबिकापुर। शहर के अग्रसेन वार्ड, देवेश्वर कॉलोनी में लगभग एक दशक से खड़ी स्कार्पियो वाहन में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। आग कैसे लगी यह अस्पष्ट है। बताया जा रहा है कि उक्त स्कार्पियो वाहन लगभग एक दशक से कबाड़ हाल में खड़ा था। गुरूवार को अचानक लोगों ने स्कार्पियो से आग की लपटें उठते देखी और इसकी सूचना फायर स्टेशन में दी थी। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया। वाहन किसकी है यह पता नहीं चल पाया है। आग असामाजिक तत्वों ने लगाया या फिर किसी अन्य कारण से आग लगने की घटना हुई, यह वाहन स्वामी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने और जांच, विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा।

Categorized in: