पूर्व में भी यहां हो चुकी है चोरी की वारदात
अंबिकापुर। बाबूपारा गौरवपथ में स्थित मांगलिक भवन में धावा बोलकर चोरों ने बाथरूम का नल, पाईप, बिजली सामग्री, टयूट लाइट, बल्ब व 01 एचपी का टुल्लू पंप चोरी कर लिया। घटना 11 फरवरी की शाम करीब 7 बजे से 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बीच की है।
केयर टेकर रमाशंकर रवि ने पुलिस को बताया है कि बाबूपारा गौरवपथ अम्बिकापुर स्थित मांगलिक सामुदायिक भवन में 11 फरवरी को सायं लगभग 7 बजे बरामदा का लाइट चालू करके वह घर चले गया था। दूसरे दिन 12 फरवरी को डॉ. जाकिर हुसैन सामुदायिक भवन में पोलिंग बूथ का सामान देने गया था। इसी दौरान मांगलिक भवन के पीछे शासकीय मकान में रहने वाले शशि सिंह ने फोन करके लगभग एक बजे बताया कि सामुदायिक भवन के पीछे का दरवाजा खुला है और नल वगैरह टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह सामुदायिक भवन पहुंचा तो सभी बाथरूम से नल, वॉस बेसिन टूटा था। सभी बाथरूमों का नल, पाइप, बिजली की सामग्री, ट्यूब लाइट, बल्ब गायब था, इसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये और टुल्लू पम्प का कीमत 5560 रुपये बताया गया है। इसके पूर्व भी सामुदायिक भवन में चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना में लिया है।

Categorized in: