राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर विकासखंड के संकुल केन्द्र जमुआटांड व डुमरखोरका में सीखने का उत्सव ‘बाल मेला’ आयोजित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन व अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से यह आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक, बच्चे व ग्रामीण शामिल रहे
मेले में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आर्ट और क्राफ्ट जैसी शैक्षिक व रचनात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया। बच्चों ने रोजमर्रा के अनुभवों और आसपास की वस्तुओं के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया। अधिकारियों और शिक्षकों ने विभिन्न कॉर्नर का अवलोकन कर बच्चों को मार्गदर्शन दिया। यह आयोजन बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को मज़बूत करने और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रभावी प्रयास रहा।
वही इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरिशंकर सिंह सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील दीप जमुआटांड संकुल प्राचार्य शिवप्रसाद रवि संकुल समन्वयक अखिलेश सिंह यादव (लवली)डूमरखोरका संकुल प्राचार्य देवव्रत प्रसाद कृष्ण यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल है

Categorized in: